राजनीति और सरकार

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवार घोषित

Punjab

Punjab विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और Punjab प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

Punjab

इससे पहले अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में नामों को अंतिम मंजूरी दी गई। पहली सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी कैबिनेट मंत्री को टिकट नहीं दिया गया है।

40 उम्मीदवारों की पहली सूची में कई मौजूदा विधायकों को मौका

AAP की पहली सूची में Punjab अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मोहाली से कुलवंत सिंह, लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां, पटियाला से अजितपाल सिंह कोहली और धूरी से भगवंत मान को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा बटाला से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा), मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर को टिकट मिला है। सूची में पुराने चेहरों के साथ पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों पर भी भरोसा जताया है।

मंत्रियों के टिकट पर सस्पेंस, 30-40 विधायकों के टिकट कटने की चर्चा

पहली सूची में मंत्रियों के नाम शामिल नहीं होने से अगली सूची को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी में पहले से ही 30 से 40 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में अगली सूची में मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और नए चेहरों को लेकर होने वाले फैसले अहम होंगे।

Punjab चुनाव से काफी पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने के पीछे पार्टी की रणनीति प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय देना और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल मजबूत करना माना जा रहा है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group