दिल्ली

Diwali Bazaar 2026: दिव्यांग दिवाली बाज़ार 2026 पहुँची सीएम

Diwali Bazaar

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘Diwali Bazaar 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में लगे स्टॉल्स का दौरा किया और दृष्टिबाधित सदस्यों के साथ भोजन कर उनसे बातचीत भी की।

Diwali Bazaar 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जहां दृष्टिबाधित लोग अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।

दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि Diwali Bazaar समावेशिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का अच्छा प्रयास है। बाजार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल दृष्टिबाधित बच्चों और युवाओं की मुफ्त शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

सीएम की दिल्लीवासियों से खास अपील

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे 5 नवंबर तक Diwali Bazaar में पहुंचें और यहां बने हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदकर इस पहल का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से दृष्टिबाधित लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group