दिल्ली

MCD Schools: नैतिक शिक्षा भी होगी एम.सी.डी स्कूलों में

MCD Schools

दिल्ली नगर निगम (MCD Schools) अपने प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ ईमानदारी, अनुशासन, दया और दूसरों का सम्मान जैसे नैतिक मूल्य सिखाने की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए MCD Schools ने पांच सदस्यों वाली विशेषज्ञ कमेटी बनाई है, जो नैतिक शिक्षा और अच्छी नागरिकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर सुझाव देगी। इस पहल का नाम ‘शिक्षा मूल्यों के साथ – बेहतर भविष्य की नींव’ रखा गया है।

स्कूल की रोजाना गतिविधियों में शामिल होंगे नैतिक मूल्य

प्रस्तावित योजना के तहत MCD Schools में सुबह की प्रार्थना सभा, बच्चों के मंच, खेल प्रतियोगिताओं और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों में अच्छे व्यवहार की आदत विकसित की जाएगी। बच्चों को माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने के साथ सहयोग, विनम्रता, सहनशीलता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण की सीख भी दी जाएगी।

कमेटी में गोविंद राम अग्रवाल, कुलदीप चौहान, इंद्र शर्मा, विदुषी शर्मा और गजे सिंह शामिल हैं। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार इस पहल का समन्वय करेंगे।

एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

कमेटी को एक महीने के भीतर MCD Schools शिक्षा समिति के चेयरमैन योगेश वर्मा को अपनी सिफारिशें सौंपनी हैं। इसमें प्रेरणादायक कहानियों, महान व्यक्तियों के जीवन और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े शैक्षणिक संसाधनों पर भी सुझाव दिए जाएंगे।

रिपोर्ट मिलने के बाद निगम अधिकारी इन सुझावों पर चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि किन गतिविधियों को स्कूलों में लागू किया जा सकता है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group