मशहूर संगीत निर्देशक Shantanu Moitra को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2026 के लिए चुना गया है। उन्हें संगीत निर्देशन में योगदान के लिए 28 सितंबर को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 5 लाख रुपये की कर-मुक्त राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
27-28 सितंबर को संगीत समारोह
लता मंगेशकर की जयंती के अवसर पर इंदौर में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। 27 सितंबर को ‘अमर लता हमारी लता’ संगीत संध्या होगी। वहीं 28 सितंबर को पुरस्कार समारोह के बाद लोकप्रिय संगीत जोड़ी सचेत-परंपरा प्रस्तुति देगी। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।
‘परिणीता’ से ‘12वीं फेल’ तक खास पहचान
Shantanu Moitra ने हिंदी सिनेमा में परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, मद्रास कैफे, पीकू, अक्टूबर और 12वीं फेल जैसी फिल्मों के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें 2014 में तेलुगु फिल्म ना बंगारू तल्ली के बैकग्राउंड स्कोर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
लता दीदी के सम्मान को लेकर भावुक हुए मोइत्रा
पुरस्कार की घोषणा के बाद Shantanu Moitra ने लता मंगेशकर के नाम से सम्मान मिलने को बेहद खास और भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि बचपन से लता जी की आवाज उनके जीवन का हिस्सा रही है।


