दिग्गज अभिनेता Nana Patekar के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। दी गई जानकारी के मुताबिक, 75 वर्षीय Nana Patekar का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज भेजकर तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी।

रात होने के कारण दोस्त ने पहले मैसेज नहीं देखा, जिसके बाद नाना ने उन्हें फोन किया। दोस्त करीब सुबह 4 बजे उनके घर पहुंचा, तब तक अभिनेता को पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी।
एक घंटे तक बचाने की कोशिश, फिर दर्ज हुआ MLC केस
डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, Nana Patekar को सुबह करीब 4:20 से 4:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां वह मृत अवस्था में थे। डॉक्टरों की टीम ने लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टर के मुताबिक, उस समय अभिनेता के साथ उनका दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। निधन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
‘क्रांतिवीर’ से ‘राजनीति’ तक, यादगार रहा फिल्मी सफर
Nana Patekar का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘अंकुश’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘राजनीति’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से पहचान बनाई।

हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर नाना पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। साल 2013 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। उनके निधन की खबर ने प्रशंसकों और फिल्म जगत को भावुक कर दिया है।


INDIA bloc: प्रदर्शन में कश्मीरी युवक को पीटा, फ़्रीडम...
October 9, 2026[…] Nana Patekar: बचाए जा सकते थे नाना! […]