दिल्ली

Delhi Police Bike Rally 2026: नशा मुक्ति के लिए दिल्ली पुलिस की राष्ट्रव्यापी बाइकर्स रैली

Bike Rally

Bike Rally: देश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को ड्रग्स के खतरे से जागरूक करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 21 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से देशव्यापी Bike Rally को हरी झंडी दिखाई।

‘से नो टू ड्रग्स’ और ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम पर आयोजित इस Bike Rally अभियान में करीब 90 बाइक सवार हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली पुलिस समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राइडर्स इस मुहिम का हिस्सा हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के समन्वय में निकाली गई यह रैली युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश देगी।

जयपुर से उदयपुर होते हुए गुजरात पहुंचेगी रैली

Bike Rally में दिल्ली पुलिस के आठ बाइक सवार शामिल हैं, जिनमें पांच मुख्य और तीन रिजर्व राइडर्स हैं। करीब 1,300 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान बाइक सवार जयपुर, अजमेर, उदयपुर और गांधीनगर जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेंगे। रास्ते में शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने भी पुलिस मुख्यालय में दल को रवाना किया। इस अभियान का मकसद केवल यात्रा पूरी करना नहीं, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ मजबूत संदेश पहुंचाना है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर होगा समापन

इस Bike Rally का समापन गुजरात के एकता नगर में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में होगा। बाइक सवार वहां होने वाली एकता परेड में भी हिस्सा लेंगे।

यह अभियान नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देगा। युवाओं की भागीदारी से उम्मीद है कि ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश अधिक लोगों तक पहुंचेगा और नशामुक्त समाज बनाने की कोशिशों को मजबूती मिलेगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group