त्योहारों के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। कर्नाटक सरकार ने नंदिनी Milk की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमतें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इसके बाद टोंड मिल्क (नीले पैकेट वाला Milk), जिसकी कीमत अभी 46 रुपये प्रति लीटर है, बढ़कर 54 रुपये हो जाएगी।

राज्य के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा के मुताबिक, कीमत में हुई बढ़ोतरी में से 7 रुपये सीधे किसानों को दिए जाएंगे, जबकि एक रुपया कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) को मिलेगा। इस फैसले के बाद किसानों को दूध के लिए कुल 47 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे।
किसानों की मांग के बाद सरकार ने बढ़ाए दाम
Milk की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला ऐसे समय आया है, जब किसान लंबे समय से दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। किसानों ने प्रति लीटर 10 रुपये की बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। सरकार का कहना है कि पशुओं के चारे, देखभाल और दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।

साल 2022 के बाद नंदिनी Milk की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। इससे पहले 2022 और 2023 में 3-3 रुपये, 2024 में 2 रुपये और 2025 में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
दिल्ली-NCR में अमूल और मदर डेयरी के दूध के दाम
कर्नाटक में नंदिनी Milk महंगा होने के बीच दिल्ली-NCR में अमूल और मदर डेयरी के मौजूदा दाम भी चर्चा में हैं। अमूल का टोंड दूध 60 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 62 रुपये, गोल्ड फुल क्रीम 72 रुपये और भैंस का दूध 80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं, मदर डेयरी का टोंड दूध 60 रुपये, डबल टोंड दूध 54 रुपये, गाय का दूध 62 रुपये और फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है।


