Bangladesh मीडिया ने दावा किया है कि कुरीग्राम बॉर्डर पर BSF की गोलीबारी में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दोनों का इलाज फिलहाल पुलिस की निगरानी में Bangladesh के रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रंगपुर मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच (DB) ने दोनों को एक निजी क्लिनिक से हिरासत में लेकर सोमवार तड़के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
मवेशी लाते समय सीमा पार करने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, घायल भारतीय नागरिकों की पहचान 35 वर्षीय इस्माइल हुसैन और 39 वर्षीय अब्दुल अनीस उर्फ ख्वाजा के रूप में हुई है। दोनों पर बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का मामला रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। Bangladesh अधिकारियों का कहना है कि दोनों रविवार को भारत से मवेशी लाते समय कुरीग्राम के उलिपुर इलाके में साहेबर अल्गा यूनियन के दाइखावा गांव की सीमा से बांग्लादेश में दाखिल हुए थे।

गोली लगने के बाद निजी क्लिनिक पहुंचे
Bangladesh के रंगपुर मेट्रोपॉलिटन DB के डिप्टी कमिश्नर सनातन चक्रवर्ती के मुताबिक, सीमा पार करते समय BSF ने कथित तौर पर दोनों पर शॉटगन से गोली चलाई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद किसी व्यक्ति ने उन्हें बचाकर रंगपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर DB पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और बाद में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच DB के SI प्रणय कृष्ण कर रहे हैं। बांग्लादेशी मीडिया के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।



Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में पार किया 300 करोड़...
October 6, 2026[…] Bangladesh: BSF फायरिंग का दावा, 2 भारतीय घायल […]