देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम (Rain) फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 22 राज्यों में Rain, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और समुद्री इलाकों में खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-UP से राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में Rain और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान के बीकानेर, सीकर, अलवर और कोटा में भी मौसम बिगड़ सकता है। मध्य प्रदेश के कई जिलों के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना, रहें सावधान
मौसम विभाग के अलर्ट में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्य भी शामिल हैं। मौसम में बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण व ट्रफ को कारण बताया गया है।

लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले स्थानीय मौसम अपडेट देखने की सलाह दी जाती है। ध्यान दें: अपने जिले के लिए IMD की ताजा चेतावनी जरूर जांचें, क्योंकि Rain और हवा की तीव्रता हर जगह एक जैसी नहीं होगी।


