दिल्ली में Vehicle Theft होने से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्र 2.0’ के तहत महज 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद किए हैं और Vehicle Theft के आरोप में 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।

21 से 24 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने 117 स्कूटी, 65 मोटरसाइकिल, एक ऑटो रिक्शा और दो कारें बरामद कीं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाहन चोरी पर रोक लगाना और इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना था।
12 थानों की 30 टीमों ने चलाया अभियान
ऑपरेशन चक्र 2.0 के तहत पश्चिमी जिले के 12 पुलिस थानों की करीब 30 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस ने Vehicle Theft वाले इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध रास्तों पर निगरानी बढ़ाई। बरामद 185 वाहनों में से 91 पश्चिमी जिले से चोरी हुए थे।

जबकि बाकी 94 दिल्ली के अन्य इलाकों से चोरी किए गए थे। बरामद मोटरसाइकिलों में 17 हाई-स्पीड बाइक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस अभियान की रणनीति ‘ट्रैक, ट्रेस और रिकवर’ पर आधारित थी, जिसके तहत चोरी के वाहनों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।
चोरी हुई बाइक या स्कूटी वापस कैसे मिलेगी?
पुलिस अब बरामद वाहनों की पहचान और उनके असली मालिकों का पता लगाने की प्रक्रिया पूरी करेगी। संबंधित पुलिस थानों को भी वाहनों की जानकारी दे दी गई है। यदि आपकी बाइक, स्कूटी या कार हाल में चोरी हुई है।

तो आप अपनी शिकायत दर्ज कराने वाले पुलिस थाने या पश्चिमी जिला पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। वाहन की पहचान, जरूरी दस्तावेजों की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसे मालिक को सौंपा जाएगा। इस कार्रवाई से Vehicle Theft के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है।


