अमेरिका के 2026 मिडटर्म Election Results में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मंगलवार को हुए मतदान के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी उसकी स्थिति मजबूत होती दिख रही है। चुनाव में डेमोक्रेट्स ने सीनेट की छह और प्रतिनिधि सभा की एक दर्जन से अधिक सीटें अपने नाम कीं।

सबसे चौंकाने वाले Election Results टेक्सास, कंसास और साउथ कैरोलिना से आए, जहां दशकों बाद डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने सीनेट चुनाव में जीत दर्ज की। इसके अलावा नॉर्थ कैरोलिना और ओहायो में भी पार्टी ने रिपब्लिकन सीटों पर कब्जा किया। जॉर्जिया, ओहायो, आयोवा और टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने गवर्नर चुनाव जीतकर रिपब्लिकन के कब्जे वाले पद भी छीन लिए।
महंगाई और ट्रंप सरकार की नीतियों से नाराज दिखे मतदाता
Election Results को ट्रंप प्रशासन के लिए जनता के असंतोष के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। एसोसिएटेड प्रेस के वोटर पोल के मुताबिक, कई मतदाता बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की चीजों की ऊंची कीमतों से परेशान हैं। वे चाहते हैं कि कांग्रेस राष्ट्रपति के फैसलों पर ज्यादा निगरानी रखे। टेक्सास में जीत के बाद डेमोक्रेटिक नेता जेम्स तलारिको ने कहा, “हमने टेक्सास को वापस ले लिया है।”

उन्होंने अपनी जीत को नफरत की राजनीति के बजाय लोगों को जोड़ने वाली राजनीति का नतीजा बताया। वहीं मिनेसोटा में गवर्नर बनीं एमी क्लोबुशर ने कहा कि वह राज्य को किसी एक राजनीतिक दिशा में ले जाने के बजाय आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगी और ट्रंप की नीतियों का समर्थन करने के लिए बाध्य नहीं होंगी। कैलिफोर्निया में मतदाताओं ने वोटिंग के लिए सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।
हार पर ट्रंप ने दी सफाई, रिपब्लिकन उम्मीदवारों को ठहराया जिम्मेदार
Election Results के बाद ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को जीत की बधाई दी, लेकिन चुनाव को अपने राष्ट्रपति कार्यकाल पर जनमत संग्रह मानने से इनकार कर दिया। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स ने अच्छा चुनाव अभियान चलाया, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार अपनी हार के लिए खुद जिम्मेदार हैं।

ट्रंप ने अर्थव्यवस्था और ईरान युद्ध से जुड़े सवालों के बीच अपनी सरकार की नीतियों का बचाव भी किया। उधर, मेन से रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ट्रॉय जैक्सन के हाथों हार स्वीकार कर ली। यह Election Results ट्रंप के लिए इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि अब कांग्रेस में डेमोक्रेट्स की मजबूत स्थिति उनके फैसलों और नीतियों पर दबाव बढ़ा सकती है।

