टॉप न्यूज़

Somalia Piracy: नेवी-एयरफोर्स जॉइंट एक्शन से भारत ने ईरानी जहाज बचाया

Somalia

भारतीय नौसेना ने Somalia के तट के पास समुद्री डाकुओं के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अज़ीनी’ को छुड़ाकर उसके 20 ईरानी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। करीब 48 घंटे चले इस Somalia के तट पर इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना और वायुसेना ने मिलकर कार्रवाई की।

समुद्री निगरानी विमान और युद्धपोत की मदद से जहाज की लोकेशन का पता लगाया गया, जिसके बाद भारतीय वायुसेना के C-17 विमान से मरीन कमांडो को एयरड्रॉप किया गया। कमांडो ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जहाज को अपने नियंत्रण में लिया और सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा करा लिया।

भारत की कार्रवाई पर ईरान ने जताया आभार

रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के बाद भारत में ईरानी दूतावास ने भारतीय सरकार, नौसेना और वायुसेना की तारीफ करते हुए उनका आभार जताया। दूतावास ने इस अभियान को भारत और ईरान के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग का प्रतीक बताया।

वहीं, भारतीय नौसेना ने Somalia के तट पर इसे अपनी मजबूत ऑपरेशनल तैयारी और रक्षा बलों के बेहतरीन तालमेल का उदाहरण बताया।

2026 में बढ़ रहे सोमाली समुद्री डाकुओं के हमले

गौरतलब है कि करीब एक दशक बाद Somalia समुद्री डाकुओं की गतिविधियां फिर बढ़ने लगी हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक कम से कम 8 जहाजों को अगवा किया गया है और करीब 15 हमलों या कब्जे की घटनाएं सामने आई हैं।

लाल सागर में सुरक्षा चुनौतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय नौसेना की गश्त का ध्यान बंटना और सोमालिया में अस्थिरता भी इसकी प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना का यह अभियान हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group