विज्ञान और प्रौद्योगिकी

NCERT Module: कक्षा 9 से 12 के छात्र सीखेंगे AI, NCERT की नई पहल

NCERT

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक प्रारंभिक मॉड्यूल तैयार किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार इस मॉड्यूल का उद्देश्य छात्रों की तार्किक सोच, रचनात्मकता और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करना है।

NCERT मॉड्यूल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत तैयार किया गया है। इसे ऐसे विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है, जिन्हें पहले से AI की जानकारी नहीं है। इसमें केवल सैद्धांतिक पढ़ाई के बजाय चर्चाओं, व्यावहारिक अभ्यास, प्रयोगों और आत्मचिंतन के जरिए सीखने पर जोर दिया गया है।

NCERT मॉड्यूल में छात्रों को समझाया जाएगा कि AI कैसे काम करता है, मशीनें उदाहरणों से कैसे सीखती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में इसका इस्तेमाल किस तरह होता है। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग के जरिए विद्यार्थियों को समस्याओं की पहचान करने और उन्हें व्यवस्थित तरीके से हल करने की समझ भी दी जाएगी।

NCERT मॉड्यूल में AI के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया है। छात्रों को डेटा की गोपनीयता, गलत जानकारी, निष्पक्षता और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें AI से तैयार जानकारी की सटीकता जांचने और बिना सत्यापन के उस पर भरोसा न करने के बारे में भी सिखाया जाएगा।

NCERT मॉड्यूल की गतिविधियां डिजिटल उपकरणों के साथ या उनके बिना भी कराई जा सकती हैं। इससे अलग-अलग संसाधनों वाले स्कूलों के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को AI की क्षमताओं और सीमाओं को समझने के साथ तकनीक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सिखाना है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group