स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार में कुंभ की तैयारी, CM धामी ने बताई तैयारी

Haridwar Kumbh

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को Haridwar Kumbh मेला (अर्धकुंभ)-2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत जारी किया। सरकार का लक्ष्य Haridwar Kumbh को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सीएम धामी ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का बड़ा उत्सव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

लोगो में दिखेगी गंगा, शिव और हरिद्वार की पहचान

Haridwar Kumbh-2027 के आधिकारिक लोगो में मां गंगा, हर की पौड़ी, धनुष पुल और सूर्योदय की छटा को जगह दी गई है। इसमें भगवान शिव, साधु-संतों, त्रिशूल, डमरू और मां मनसा देवी व मां चंडी देवी की पहाड़ियों को भी दर्शाया गया है।

इस लोगो को तैयार करने के लिए मेला प्रशासन ने राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों से डिजाइन आमंत्रित किए थे। सैकड़ों प्रविष्टियों में से 13 मौलिक डिजाइनों की समीक्षा के बाद हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी मधु शर्मा के डिजाइन को चुना गया। इसी के आधार पर आधिकारिक लोगो तैयार हुआ।

राघव राजा ने तैयार किया कुंभ का आधिकारिक गीत

कार्यक्रम में Haridwar Kumbh मेले का आधिकारिक गीत भी जारी किया गया। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाले इस गीत को हरिद्वार के गायक राघव राजा ने लिखा, गाया और संगीतबद्ध किया है।

वहीं, Haridwar Kumbh-2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजन से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालु, पर्यटक और आम लोग मेले की तैयारियों और जरूरी जानकारियों से जुड़ सकेंगे। सरकार के मुताबिक, लोगो, वेबसाइट और गीत के जरिए कुंभ की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group