राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में नए Governor की नियुक्ति की है। इस फेरबदल में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे।

इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया Governor नियुक्त किया गया है।
दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के Governor
भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा की सिक्किम इकाई ने खुशी जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में राज्य में शांति, विकास और प्रगति को नई गति मिलेगी। वहीं, ओम प्रकाश माथुर के सिक्किम में कार्यकाल के दौरान उनके योगदान और मार्गदर्शन के लिए पार्टी ने आभार व्यक्त किया।
माथुर को केरल, अर्लेकर को तमिलनाडु की कमान
Governor की नई नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर केरल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम ओडिशा, डॉ. सुधा यादव कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

भाजपा सिक्किम ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने राज्यों में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।


