राज्य-शहर

ट्रांसजेंड्रों, महिलाओं पर मेहरबान दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने DTC और क्लस्टर बसों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। यह सुविधा दिल्ली में पात्र ट्रांसजेंडर निवासियों को मिलेगी।

महिलाओं की तरह मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

नई व्यवस्था के तहत पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और परिवहन विभाग की क्लस्टर बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए पहले से लागू मुफ्त यात्रा व्यवस्था की तर्ज पर इस सुविधा को लागू किया जाएगा।

इस फैसले का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ बनाना और यात्रा से जुड़ी आर्थिक बाधाओं को कम करना है सरकार के अनुसार, यह फैसला सामाजिक समावेशन, गरिमा और सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया कदम है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ सार्वजनिक सेवाओं और अवसरों तक पहुंच मिल सके। सरकार के मुताबिक, ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त बस सेवा देना सामाजिक न्याय और समावेशी शहरी परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group