राजनीति और सरकार राय और संपादकीय

Election Results: मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भाजपा की जीत

Election

देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उप-Election के नतीजों में बीजेपी, NDA और तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK को जीत मिली है। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि असम की नागांव लोकसभा सीट भी उसके खाते में गई।

मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर Election में बीजेपी के शंखराव सरकार को 1,29,914 वोट मिले और उन्होंने AJUP उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को 75,816 वोटों से हराया। वहीं, नंदीग्राम में बीजेपी की हासिरानी रथ ने जीत हासिल की। इन नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं ने अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन मिलने का दावा किया, जबकि विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

तमिलनाडु में विजय की TVK को दो सीटें, असम में भी बीजेपी जीती

असम की नागांव लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवाशीष शर्मा ने 47,402 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल 21,107 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने धारापुरम और मदुरांतकम विधानसभा सीटें जीतीं।

धारापुरम में पी. सत्यभामा ने 9,471 वोटों और मदुरांतकम में के. मरागतम कुमारवेल ने 20,040 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NDA की सहयोगी AINRC के अशोक आनंद विजयी रहे। इन नतीजों ने अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों के सामने नई चुनौतियां और रणनीति पर विचार करने की स्थिति पैदा की है।

PM मोदी ने जताया मतदाताओं का आभार

उप-Election में बीजेपी और NDA के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि नतीजे सुशासन के एजेंडे के प्रति लोगों के समर्थन को दिखाते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।

दूसरी ओर, असम में कांग्रेस की हार के बाद रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने पार्टी को आत्ममंथन की सलाह दी। पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस ने कुछ सीटों पर दोबारा मतदान की मांग की थी, जबकि बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया। इन उप-Election के नतीजे ऐसे समय आए हैं, जब चुनाव आयोग की भूमिका और मतदान प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group