राय और संपादकीय

Editorial: मिलावट का खेल-असंभव तो नहीं खत्म करना

Editorial

Editorial: गुनाहगार वो नहीं जो मिलावट या नकली दवाइयाँ बना या बेच रहे हैं ,बल्कि इसके लिए मंत्री से लेकर वो सरकारी अफ़सर भी ज़िम्मेदार हैं जो अपना दायित्व ईमानदारी से निर्वाह नहीं कर पा रहे हैं !
कोई मिलावट अथवा नक़ली दवाइयाँ या कोई भी ऐसा प्रोडक्ट बनाने की सोचता है तो उसकी सोच से ही यह समझ आ जाता है कि उसे किसी का कोई ख़ौफ़ है ही नहीं ! क्योंकि वह जानता है कि उन्हें पकड़ेगा कौन, और अगर पकड़े भी गए तो गांधी है ना उसके मुँह पर मारने के लिए !

ज़्यादा से ज़्यादा पुलिस कचहरी हो जाएगी , तो …वहाँ के लिए एक से एक वकील जो बैठे हैं,वो देखेंगे ! डरना किससे और क्यों ?
यही सोच उन्हें ऐसे काम करने की हिम्मत और हौंसला देती है ,क्योंकि कुछ ना कुछ इन्वेस्टमेंट तो नक़ली और मिलावट व्यवसाय के लिए भी करना ही होता है ! बिना इन्वेष्टमैंट के व्यवसाय नहीं होता है, यानिकी इन्वेष्टमैंट करके भी नक़ली का ही धंदा क्यों ? क्योंकि उसमे लाभ ज़्यादा दिखाई देता है और रिस्क मामूली सा !
इसके लिए जिम्मेदार हमारा लुंज पुंज सिस्टम है
वरना कोई ऐसा सोच भी ले ये कैसे संभव है ?


दीपावली आ गई तो छापे फ़ोटो चालू हो गए क्या बाक़ी पूरे साल मिलावट बंद होती है ?
खोया -पनीर मिठाई सबके विजुअल फ़ोटो आदि खूब सुर्खियां बटोर लेते हैं लेकिन नकली दवाइयों के कारोबार पर मुँह क्यों सिल जाते हैं,
क्या वो कम हानिकारक होती हैं ?
ऐसे मामलों में कितने सरकारी अधिकारी या मंत्री पकड़े गए की कभी ख़बर नहीं आती क्यों?
कभी ऐसी ख़बर भी नहीं मिलती कि नक़ली या मिलावट करने वालों के विरुद्ध क्या दंडात्मक कार्यवाही हुई ?
ऐसे अपराधी पूरे मानव समाज के शत्रु होते हैं,ये निजी लाभ के लिए दूसरों की जान से खेलते हैं, ऐसी सोच वाले को खुले में साँस लेने का कोई अधिकार नहीं ,इन्हें ताउम्र अर्थात उम्रकैद की सज़ा होनी चाहिए ! इनके परिवार या आश्रितों को इनके द्वारा बनाये गए नक़ली दवाएँ अथवा खाद्य सामग्री ही दी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे व्यवसाय से की जाने वाली कमाई का सुख भी वही भोगते हैं !


इस मामले में कोई कितना ही बड़ा मंत्री या अधिकारी क्यों ना हो ,उसे भी बहुत कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए और उनके परिवार को वही दवाएँ या खाद्य सामग्री दी जानी चाहिए जिसकी कमाई से वो ऐश कर रहे होते हैं !
सज़ाएँ ही भय पैदा करती हैं और जब तक भय नहीं होगा तब तक ग़लत काम करना कोई बंद नहीं कर सकता है, इसलिए भय तो बनाना ही होगा अगर मानव जाति की सुरक्षा करनी है तो !
ज़रा सोचिए ……

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group