राज्य-शहर

Delhi Weather: अलर्ट पर दिल्ली, आँधी बारिस बौछार

Delhi

Delhi-NCR में शनिवार को बादलों के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। पालम में पारा 20.5 डिग्री, जबकि लोधी रोड और आयानगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

50 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके

IMD के अनुसार, Delhi में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। कई जगह हल्की बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 कि.मी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली की हवा भी साफ, AQI 71

मौसम के साथ Delhi की एयर क्वालिटी भी राहत देने वाली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 71 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शुक्रवार को औसत AQI 78 रहा था।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group