पर्यावरण

Delhi Half Marathon 2026: प्रदूषण, नशामुक्त व स्वच्छ सुरक्षा पर दौड़

Half Marathon

दिल्ली में रविवार को आयोजित Half Marathon में 41 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लेकर खेल और फिटनेस के प्रति अपना उत्साह दिखाया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में 10 हजार से ज्यादा महिलाएं भी शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। Half Marathon में दिव्यांग प्रतिभागियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग दौड़ आयोजित की गई। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलों को सक्रिय और सकारात्मक जीवन का अहम हिस्सा बताया।

केन्या और इथियोपिया के धावकों का जलवा, भारतीय खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में केन्या के चार्ल्स माताता ने 58 मिनट 52 सेकंड में Half Marathon पूरा कर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया। उनके हमवतन सैमवेल न्यामाई मेलू दूसरे और स्टेनली वाइथाका म्बुरू तीसरे स्थान पर रहे। महिला अंतरराष्ट्रीय वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु केनेनी ने एक घंटा 6 मिनट 35 सेकंड में खिताब जीता।

भारतीय पुरुष वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने एक घंटा 5 मिनट 5 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि गौरव माथुर दूसरे और हेमंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय महिला वर्ग में अंकिता ने एक घंटा 12 मिनट 46 सेकंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की।

‘रन फॉर जीरो हंगर’ पहल ने हासिल किया बड़ा लक्ष्य

दिल्ली Half Marathon ने खेलों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। आयोजन के दौरान ‘रन फॉर जीरो हंगर’ पहल के तहत 50 लाख भोजन जुटाने का लक्ष्य पूरा किया गया। बड़ी संख्या में धावकों की भागीदारी, भारतीय खिलाड़ियों की सफलता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने नए रिकॉर्ड ने इस आयोजन को खास बना दिया।

मैराथन ने एक बार फिर दिखाया कि खेल लोगों को जोड़ने, फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक बदलाव को गति देने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group