उत्तरी Delhi के यमुना घाट पर फ्लड विभाग में तैनात गोताखोर सद्दाम का शव महज 1.5 feet गहरे पानी में मिलने से उनकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं। सद्दाम गहरे पानी में गोताखोरी के माहिर थे, ऐसे में इतनी कम गहराई में उनका शव मिलना Delhi पुलिस के लिए भी जांच का अहम पहलू बना हुआ है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
सुबह शराब पीने की बात सामने आई, लेकिन हादसा मानना जल्दबाजी
Delhi पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सद्दाम ने सोमवार सुबह शराब पी थी। इसके बाद पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि नशे की हालत में वह दुर्घटनावश पानी में गिर गए हों। हालांकि, इसे अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं माना गया है। सोमवार को देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और ड्यूटी वाली जगह पहुंचे। साथी गोताखोरों ने भी तलाश की, जिसके दौरान यमुना के पानी में सद्दाम का शव 1.5 feet गहरे पानी में मिला और दोपहर में Delhi पुलिस को सूचना दी गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से यह साफ होगा कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।


