अंतरराष्ट्रीय टॉप न्यूज़

CJP Protest: प्रदर्शन में पुलिस का लेडी पावर प्लान, 1,000 महिला जवान तैनात

CJP Protest

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP Protest के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 1,000 अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली जिले में बुलाया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों से 500-500 महिला जवानों की तैनाती की गई है। इनका मुख्य उद्देश्य CJP Protest स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है।

CJP Protest स्थलों पर जरूरत के हिसाब से तैनाती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यूपी और हरियाणा से आई महिला जवानों को अलग-अलग प्रदर्शन (CJP Protest) स्थलों पर जरूरत के मुताबिक तैनात किया गया है। यह कदम CJP Protest के दौरान अव्यवस्था रोकने और पुलिसकर्मियों के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए उठाया गया है। दिल्ली पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है, ताकि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

अमित शाह की नजर, जंतर-मंतर और बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से बुलाए गए मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 220 से अधिक कंपनियां जंतर-मंतर, दिल्ली की सीमाओं और अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं।

गृह मंत्री अमित शाह भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार गृह मंत्री और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को लगातार जानकारी दे रहे हैं। पुलिस की योजना प्रदर्शनकारियों (CJP Protest) को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने की है, ताकि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group