Asian Para Games 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने 21 अक्टूबर को शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल की संख्या 11 तक पहुंचा दी। आयुष वर्मा ने पुरुषों की शॉट पुट F53 स्पर्धा में 8.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता।

वहीं, प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। Asian Para Games 2026 में बंटी ने 1.92 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता से देश के पदक अभियान को बड़ी मजबूती मिली।
आयुष वर्मा ने पांचवें प्रयास में जीता गोल्ड
आयुष वर्मा ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर का थ्रो करके प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी 8.09 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलियेव 6.81 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस Asian Para Games 2026 में आयुष का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह जैवलिन थ्रो F53/54 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। साल 2020 में प्रतिस्पर्धी पैरा एथलेटिक्स शुरू करने वाले आयुष का यह प्रदर्शन भारतीय पैरा खेलों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
प्रवीण कुमार और बंटी ने भी बढ़ाया भारत का मान
प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। बंटी ने 1.92 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि उज्बेकिस्तान के तेमुर्बेक गियाजोव को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

आयुष, प्रवीण और बंटी की उपलब्धियों ने Asian Para Games 2026 में भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन से भारतीय दल की पदक तालिका में बढ़त बनी हुई है।


