International

India-Canada relations: मोदी-कार्नी की बातचीत से रिश्तों को नई रफ्तार, FTA पर नजर

Canada

भारत और Canada के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में नई पहल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और Canada के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को फोन पर बातचीत कर व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में आए सकारात्मक बदलाव को आगे बढ़ाते हुए रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कनाडा मिलकर दुनिया को अधिक स्थिर और समृद्ध बनाने में योगदान दे रहे हैं।

भारत दौरे पर आएगा 300 कनाडाई कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल

भारत में Canada के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू अगले सप्ताह करीब 300 कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ भारत आएंगे।

यह कनाडा का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल हो सकता है। वहीं, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के भारत दौरे की भी तैयारी है। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, प्रवासन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में बातचीत जारी है।

दिसंबर में मोदी के कनाडा जाने की उम्मीद, FTA पर नजर

कूटर के मुताबिक, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मार्च में भारत आए थे और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर की शुरुआत में Canada जाने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने पहले मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं।

इस समझौते पर बातचीत इसी साल मार्च में शुरू हुई थी। यदि समझौता तय समय पर होता है, तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group