राज्य-शहर समाज

Dwarka Delhi: बनेगा 10 मंजिला गेस्ट हाउस, 120 करोड़ का बजट

Dwarka

राजधानी दिल्ली को जल्द अपना नया आलीशान गेस्ट हाउस मिलने जा रहा है। Dwarka में 119.70 करोड़ रुपये की लागत से 10 मंजिला ‘दिल्ली सदन’ बनाया जाएगा। करीब 39.15 मीटर ऊंची इस इमारत को ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर विकसित किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 21 महीने की डेडलाइन तय की गई है। करीब 15,984 वर्ग मीटर के कुल एरिया में बनने वाले इस गेस्ट हाउस में 44 कमरे, VVIP सूट, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्वेट हॉल, डाइनिंग हॉल और प्रशासनिक कार्यालय जैसी सुविधाएं होंगी।

शाहजहांनाबाद से लुटियंस जोन तक की झलक

Dwarka में ‘दिल्ली सदन’ की खासियत सिर्फ इसकी आधुनिक सुविधाएं नहीं, बल्कि इसका डिजाइन भी होगा। इमारत की वास्तुकला पुरानी दिल्ली के शाहजहांनाबाद और नई दिल्ली के लुटियंस जोन से प्रेरित होगी। पहली और दूसरी मंजिल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था होगी, जबकि टेरेस पर रेस्तरां बनाया जाएगा।

Dwarka में पांचवीं से दसवीं मंजिल तक गेस्ट रूम होंगे और सबसे ऊपरी मंजिल पर VVIP सूट तैयार किए जाएंगे। VVIP कमरों में इटैलियन मार्बल फ्लोरिंग और अन्य कमरों में इंजीनियर्ड टिंबर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे 3-स्टार श्रेणी के गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किया जाएगा।

एयरपोर्ट से 11 किमी दूर, पानी की भी खास व्यवस्था

Dwarka में प्रस्तावित दिल्ली सदन एयरपोर्ट से करीब 11 किलोमीटर दूर होगा और बिहार सदन से इसकी दूरी महज 115 मीटर बताई गई है। ग्रीन बिल्डिंग में पानी की जरूरतों के लिए भी बड़ी व्यवस्था की जाएगी। यहां रोजाना करीब 4.85 लाख लीटर पानी की सप्लाई का प्रावधान है, जिसमें 5,000 लीटर RO पानी, 35,000 लीटर कपड़े धोने और अन्य कामों के लिए तथा करीब 20,000 लीटर गर्म पानी शामिल है। आधुनिक सुविधाओं और दिल्ली की ऐतिहासिक वास्तुकला के मेल के साथ यह भवन राजधानी में आने वाले VVIP मेहमानों और अन्य आगंतुकों के लिए अहम ठिकाना बनने की तैयारी में है।

Anjali Satya Sharma

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group