टॉप न्यूज़ Blog

Delhi MCD: 48 गांव बनेंगे शहरी, मास्टर प्लान 2041 के तहत विकास

MCD

दिल्ली के 48 ग्रामीण गांवों को शहरी गांव घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) की हाउस मीटिंग में मंगलवार को इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। शहरी दर्जा मिलने के बाद इन इलाकों में सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाओं की बेहतर योजना MCD के द्वारा बनाया जा सकेगा। ये गांव आउटर नॉर्थ, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, साउथ, साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट जोन में आते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा गांव साउथ वेस्ट जोन के हैं।

मास्टर प्लान 2041 से जुड़ेगा विकास, निर्माण पर भी निगरानी

शहरी गांव घोषित होने के बाद इन इलाकों के विकास को दिल्ली मास्टर प्लान-2041 के प्रावधानों से जोड़ा जा सकेगा। इससे जमीन के इस्तेमाल, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की योजना को अधिक व्यवस्थित तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। साथ ही भवन निर्माण और भूमि उपयोग से जुड़े नियमों को लागू करने तथा अनधिकृत निर्माण पर नियंत्रण का रास्ता भी साफ होगा। DDA ने 20 फरवरी 2026 को इन 48 गांवों के शहरीकरण को मंजूरी दी थी। मास्टर प्लान के तहत लैंड पूलिंग, हरित क्षेत्रों के विकास और पुराने इलाकों के पुनर्विकास जैसी योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group