Sport News Sports खेल

Asian Games 2026: मीराबाई ने झपटा सिल्वर

Asian Games

जापान के आइची-नागोया में चल रहे Asian Games 2026 के छठे दिन भारत ने अपने नाम दो और मेडल किए। रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान ने कांस्य, जबकि वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर पदक जीता। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है।

रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर

महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग में रोशिबिना देवी को चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ फाइनल में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। यह Asian Games में रोशिबिना का लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले वह 2018 में कांस्य और 2022 में रजत जीत चुकी हैं।

रोइंग में सतनाम-सलमान की ऐतिहासिक उपलब्धि

पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में सतनाम सिंह और सलमान खान ने 6:13.25 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर थे, लेकिन आखिरी 500 मीटर में तीसरे स्थान पर आ गए। इस पदक के साथ भारत ने Asian Games के पुरुष डबल स्कल्स में अपना पहला पदक हासिल किया। वहीं, पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल में बलराज पंवार चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

हॉकी और कबड्डी पर भी नजर

छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कई अहम मुकाबले हैं। पुरुष हॉकी टीम सुबह 11:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ पूल-ए मुकाबला खेलेगी। वहीं पुरुष कबड्डी टीम सुबह 9:45 बजे चीनी ताइपे से भिड़ेगी, जबकि महिला टीम शाम 4:15 बजे जापान के खिलाफ उतरेगी। स्क्वैश में अनाहत सिंह महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में सिंगापुर की वाई इयन औ योंग के खिलाफ उतरेंगी। शूटिंग और एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों की नजरें मजबूत प्रदर्शन पर होंगी।

info

About Author

1 Comment

  1. मुकरबा चौक ROB होगा 10 लेन का, जाम से मिलेगी राहत -...

    September 24, 2026

    […] Asian Games 2026: छठे दिन भारत की झोली… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group