टॉप न्यूज़

Swachh Survekshan 2026: स्वच्छता में No.1 पर नवी मुंबई, सूरत 2nd, और इंदौर ग़ायब

Swachh Survekshan

देश के सबसे स्वच्छ शहरों की तस्वीर बदल गई है। केंद्र सरकार के Swachh Survekshan 2025-26 में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल कर इंदौर का लगातार आठ साल का दबदबा खत्म कर दिया है। इस बार सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहे।

मध्य प्रदेश का इंदौर, जो लगातार आठ वर्षों तक देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा, इस बार अलग ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ श्रेणी में शामिल किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयोजित Swachh Survekshan के समारोह में विजेता शहरों को सम्मानित किया। इस साल देशभर के 4,700 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया।

रीवा, रुद्रपुर और पुरी ने भी हासिल किया पहला स्थान

Swachh Survekshan में अलग-अलग श्रेणियों के विजेताओं ने भी ध्यान खींचा। मध्य प्रदेश का रीवा सबसे स्वच्छ नदी तटीय शहर बना, जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया। तटीय शहरों में ओडिशा का पुरी पहले स्थान पर रहा।

दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ग्रेटर विशाखापत्तनम ने बाजी मारी, जबकि जबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 3 से 10 लाख की आबादी वाली श्रेणी में उज्जैन पहले, चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर तीसरे नंबर पर रहा। छोटी आबादी वाले शहरों में देवास और महाराष्ट्र के वीटा ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

इंदौर को नई श्रेणी में मिली जगह, 3,000 से अधिक आकलनकर्ताओं ने किया सर्वे

इस साल ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत शहरों के बीच सहयोग और स्वच्छता के अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया। इसमें अहमदाबाद-साणंद की जोड़ी पहले, इंदौर-देपालपुर दूसरे और तिरुपति-कुप्पम तीसरे स्थान पर रही।

Swachh Survekshan की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मुताबिक, 3,000 से अधिक प्रशिक्षित आकलनकर्ताओं ने रियल टाइम GPS आधारित निगरानी के साथ देशभर में जमीनी स्तर पर स्वच्छता का मूल्यांकन किया।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group