टॉप न्यूज़

NCERT कक्षा 9 में भारत पर हमलों का जिक्र, धार्मिक वजहों का भी दावा

NCERT

NCERT की कक्षा 9 की नई सोशल साइंस किताब Understanding Society: India and Beyond इन दिनों चर्चा में है। किताब में कहा गया है कि सातवीं सदी के बाद भारतीय उपमहाद्वीप को अरब, तुर्की, मुगल और यूरोपीय सेनाओं के लगातार हमलों का सामना करना पड़ा। इसमें इन हमलों के पीछे क्षेत्र विस्तार के साथ धार्मिक उद्देश्य और भारत के उपजाऊ मैदानी इलाकों से मिलने वाली आर्थिक समृद्धि को भी एक कारण बताया गया है।

रानी नायकी देवी से अब्बक्का चौटा तक का जिक्र

NCERT किताब में बताया गया है कि कई भारतीय शासकों ने इन हमलों का मजबूती से मुकाबला किया। इसमें चालुक्य वंश की रानी नायकी देवी का उल्लेख है, जिन्होंने 1178 में माउंट आबू के पास मोहम्मद गोरी की सेना को हराया था। वहीं कर्नाटक के उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा के पुर्तगाली नौसेना के खिलाफ संघर्ष को भी जगह दी गई है। किताब में दक्कन, मालवा, कश्मीर और राजस्थान के शासकों द्वारा किए गए प्रतिरोध का भी वर्णन किया गया है।

देवी पूजा और युद्ध परंपरा भी शामिल

NCERT की किताब में भारत की देवी पूजा की परंपरा और युद्ध से जुड़े धार्मिक विश्वासों का भी जिक्र है। इसमें कहा गया है कि सातवीं सदी के बाद कई राजा युद्ध के समय काली, दुर्गा, भवानी और शक्ति के अन्य रूपों को रक्षक के तौर पर याद करते थे। बस्तर के शासक अन्नमराजा और विजयनगर के कुमार कंपन से जुड़ी देवी से प्राप्त तलवारों की कथाएं भी किताब में शामिल हैं। Understanding Society: India and Beyond – Part 2 को NCERT ने नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम के तहत जारी किया है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group