Karwa Chauth के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को खास तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हर महिला को 1 लाख रुपये का चेक और Karwa Chauth किट भेंट की।

ये सभी महिलाएं इसी साल मार्च में लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद अपना पहला Karwa Chauth मना रहीं महिलाओं के लिए यह उपहार खास सरप्राइज बन गया।
CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दिया भरोसा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत की और उनके परिवार, स्वास्थ्य व जीवन से जुड़ी बातें जानीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर बेटी के साथ वह एक बड़ी बहन की तरह खड़ी हैं और किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक अपनी बात साझा कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके सपनों को पूरा करने को प्राथमिकता बताया। इस दौरान आर्थिक सहायता और पारंपरिक करवा चौथ किट पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर
Karwa Chauth के इस विशेष कार्यक्रम के जरिए नवविवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ उन्हें सहयोग और भरोसे का संदेश भी दिया गया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि कठिन परिस्थितियों में उन्हें अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में मिली सहायता ने इन महिलाओं के पहले करवा चौथ को यादगार बना दिया।


