Sport News Sports खेल

Delhi Pitampura: 99.52 करोड़ के बजट में बनेगा वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स हॉस्टल

Pitampura

दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार Pitampura में 2.75 एकड़ जमीन पर 99.52 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी। इस प्रोजेक्ट में 412 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी।

इसकी सबसे खास सुविधा ऑल-वेदर, FINA मानकों के अनुरूप इनडोर स्विमिंग पूल होगा। क्लाइमेट-कंट्रोल्ड यह पूल खिलाड़ियों को मौसम की चिंता के बिना पूरे साल स्विमिंग की ट्रेनिंग का मौका देगा और इसे आगे चलकर स्विमिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

लड़के-लड़कियों के लिए अलग ब्लॉक, आधुनिक सुविधाएं

Pitampura स्पोर्ट्स हॉस्टल में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग आवासीय ब्लॉक बनाए जाएंगे। लड़कियों के ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर के अलावा सात मंजिल होंगी, जिसमें 96 कमरे और छह डॉरमेट्री होंगी। वहीं लड़कों के लिए सात मंजिला ब्लॉक में 76 कमरे और छह डॉरमेट्री बनाई जाएंगी।

दोनों हिस्सों में किचन और डाइनिंग की सुविधा के साथ खिलाड़ियों के लिए मनोरंजन और आराम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मल्टीपर्पज हॉल, इनडोर गेम्स और रिक्रिएशन जोन भी विकसित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के साथ बेहतर रहने का माहौल मिल सके।

स्विमिंग से लेकर कई खेलों के खिलाड़ियों को फायदा

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली में खिलाड़ियों के लिए बेहतर ट्रेनिंग और आवास की सुविधा तैयार करना है। FINA-कंप्लायंट इनडोर स्विमिंग पूल को विशेष रूप से उच्च स्तर की तैराकी ट्रेनिंग के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों के उभरते खिलाड़ियों को भी हॉस्टल की सुविधा मिल सकेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद Pitampura का यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में सालभर ट्रेनिंग और खिलाड़ियों के विकास के लिए एक अहम केंद्र बन सकता है।

Anjali Satya Sharma

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group