दिल्ली

Delhi Diwali 2026: सीपी सेंट्रल पार्क में 6 को दिवाली, ड्रोन शो का भी इंतज़ाम

Diwali

इस बार Diwali पर दिल्ली का कनॉट प्लेस रोशनी और उत्सव के रंगों से जगमगाने वाला है। दिल्ली सरकार राजधानी में बड़े स्तर पर ‘दिल्ली की Diwali’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका मुख्य आयोजन कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होगा।

जहां भगवान राम के जीवन पर आधारित भव्य ड्रोन शो, महाआरती और आकर्षक लाइटिंग लोगों के लिए खास आकर्षण होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। आयोजन की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है।

बाजारों में भी दिखेगा दिवाली का उत्साह

सरकार इस आयोजन के जरिए राजधानी में Diwali की रौनक बढ़ाने के साथ बाजारों में भी नई ऊर्जा लाना चाहती है। हाल के समय में विरोध-प्रदर्शनों और अन्य गतिविधियों के कारण कनॉट प्लेस के आसपास बने माहौल के बीच सरकार को उम्मीद है कि यह उत्सव लोगों को बाजारों की ओर आकर्षित करेगा और कारोबार को बढ़ावा देगा।

सेंट्रल पार्क को विशेष सजावटी रोशनी से सजाया जाएगा, जबकि भगवान राम की गाथा को ड्रोन के जरिए आसमान में जीवंत रूप दिया जाएगा।

RWAs और मार्केट एसोसिएशन्स भी बनेंगे आयोजन का हिस्सा

‘दिल्ली की Diwali’ को केवल कनॉट प्लेस तक सीमित नहीं रखा जाएगा। दिल्ली भर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स (RWAs) और प्रमुख मार्केट एसोसिएशन्स को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

राजधानी के प्रमुख बाजारों में भी Diwali उत्सव आयोजित करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। सरकार का उद्देश्य दिवाली को सामूहिक उत्सव का रूप देना, बाजारों में रौनक लौटाना और दिल्लीवासियों को एक भव्य सांस्कृतिक अनुभव देना है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group