राजनीति

CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश पर विपक्ष का हल्ला बोल, नंबर वन की लड़ाई

Gyanesh Kumar

मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन आज फिर तेज होने जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत INDIA ब्लॉक के कई सांसद दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद तीन बसों में सवार होकर प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे हैं।

इससे पहले खरगे ने सागर रत्ना रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के लिए लंच बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। विपक्ष इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

कल 9 घंटे चला था धरना, पुलिस अलर्ट

विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने राहुल गांधी समेत नेताओं को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया था।

इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता करीब 9 घंटे तक धरने पर बैठे रहे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया गया। आज के प्रदर्शन को लेकर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

‘लंच के मेन्यू में आंदोलन नहीं’

विपक्षी सांसदों की बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि सांसदों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे और चुनाव आयोग को पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लंच के मेन्यू में सिर्फ भोजन है, आंदोलन नहीं। हालांकि, लंच के बाद विपक्षी सांसदों का जंतर-मंतर की ओर बढ़ना साफ संकेत है कि CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ उनका विरोध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।

Anjali Satya Sharma

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group