पर्यावरण

Bay Of Bengal: मौसम का बदला मिजाज, 15 नवंबर तक गहरा होगा लो-प्रेशर

Bay Of Bengal

सर्दियों की शुरुआत के बीच Bay Of Bengal में एक बार फिर मौसमी हलचल तेज हो गई है। दक्षिण-पूर्व Bay Of Bengal में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 15 नवंबर तक गहरे निम्न दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हालांकि, फिलहाल इसके चक्रवात में बदलने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में तेज हवाओं और खराब समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

65 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, मछुआरों को सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 नवंबर को अंडमान सागर में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्व Bay Of Bengal में 13 से 16 नवंबर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 15 से 17 नवंबर और मध्य बंगाल की खाड़ी में 16-17 नवंबर के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 55 किमी और झोंकों की गति 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD ने मछुआरों और समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

कोलकाता में बारिश की संभावना कम, बढ़ेगी ठंड

इस मौसमी सिस्टम का फिलहाल कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश या तूफान के रूप में असर पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक आसमान आंशिक से सामान्य रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।

इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। Bay Of Bengal से उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास भी धीरे-धीरे तेज हो सकता है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group