पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai Bachchan ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरीं। L’Oréal Paris के ‘Express Your Worth’ शो में रैंप वॉक के दौरान उनका अंदाज, फ्लाइंग किस, नमस्ते और हार्ट जेस्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि, उनकी तारीफ के साथ उनके वजन और लुक को लेकर कुछ यूजर्स ने बॉडी-शेमिंग वाली टिप्पणियां भी कीं।
Viola Davis और Kendall Jenner के साथ रैंप पर ऐश्वर्या
Aishwarya Rai इस इंटरनेशनल शो में Viola Davis, Kristen Bell, Simone Ashley, Eva Longoria और Kendall Jenner जैसी ग्लोबल हस्तियों के साथ रैंप पर नजर आईं। 1994 की मिस वर्ल्ड रह चुकीं Aishwarya Rai का पेरिस फैशन वीक लुक चर्चा में रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके शरीर और चेहरे को लेकर की गई टिप्पणियों ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज के प्रति ऑनलाइन बॉडी-शेमिंग की बहस छेड़ दी है।


