दिल्ली

GRAP-3: दमघोंटू हवा, दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू

GRAP-3

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शुक्रवार से GRAP-3 लागू होने की संभावना बढ़ गई है। इसके तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक और कुछ डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लग सकता है।

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, फरीदाबाद का AQI 303, गुरुग्राम का 331, गाजियाबाद का 263, नोएडा का 283 और ग्रेटर नोएडा का 238 रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान जताया है। वहीं, डीडीए ने धूल पर नियंत्रण के लिए नरेला में रोड स्वीपिंग मशीनें और वाटर स्प्रिंकलर तैनात किए हैं। रोहिणी में 166 किलोमीटर सड़कों की मशीनों से सफाई और द्वारका में 11.8 किलोमीटर का मिस्टिंग नेटवर्क भी तैयार किया गया है।

GRAP-3 लागू हुआ तो किन गाड़ियों और निर्माण कार्यों पर लगेगी रोक?

GRAP-3 के तहत गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के काम बंद किए जा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में BS-IV और उससे पुराने मानक वाली डीजल की हल्की चार पहिया गाड़ियों पर प्रतिबंध लागू होगा। हालांकि, GRAP-2 में दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-IV वाहनों पर सामान्य रोक नहीं है।

2017 मॉडल की BS-IV पेट्रोल कार भी वैध PUCC और अन्य नियमों का पालन करने पर चल सकती है। वहीं, दिल्ली में प्रवेश करने वाली अंतरराज्यीय बसों के लिए BS-VI, CNG या इलेक्ट्रिक होना जरूरी है। गैर-BS-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों के प्रवेश पर GRAP-1 से ही रोक का प्रावधान है।

प्रदूषण से बचने के लिए SAFAR की सलाह

SAFAR ने लोगों को प्रदूषण के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है। AQI 350 से ऊपर होने पर सुबह और शाम बाहर टहलने या खुले में व्यायाम करने से बचना चाहिए। जरूरी काम से बाहर निकलने पर N-95 मास्क पहनना बेहतर है।

साथ ही, अपने इलाके का AQI नियमित रूप से जांचें और उसके अनुसार दिनचर्या में बदलाव करें। अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण का स्तर गंभीर बने रहने का अनुमान है, ऐसे में GRAP-3 लागू होने और वाहनों पर बढ़ने वाली पाबंदियों को लेकर प्रशासन के अगले फैसले पर नजर रहेगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group