दिल्ली

Blinkit की एम्बुलेंस सेवा के लिए देने होंगे Rs 2,500, इमरजेंसी में रहेगी मुफ्त

Blinkit

Blinkit की एम्बुलेंस सेवा के लिए अब गैर-आपातकालीन यात्राओं पर Rs 2,500 का शुल्क देना होगा। हालांकि, इमरजेंसी में एम्बुलेंस की सुविधा पहले की तरह मुफ्त रहेगी। Eternal के वाइस चेयरमैन दीपिंदर गोयल ने इस बदलाव की जानकारी दी है।

दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि गैर-आपातकालीन यात्राओं का शुल्क सफर पूरा होने के बाद लिया जाएगा। यह शुल्क Blinkit निजी एम्बुलेंस सेवाओं के चार्ज के लगभग बराबर है।

दीपिंदर गोयल के मुताबिक, Blinkit Ambulance ने पिछले दो वर्षों में करीब 42,000 मामलों में सेवा दी है। इनमें लगभग 20,000 मामले इमरजेंसी से जुड़े थे। अब तक कंपनी ने इन सेवाओं के लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया था।

उन्होंने बताया कि मुफ्त सेवा होने के कारण अब कई लोग नियमित चेकअप, अस्पताल जाने और अस्पताल से घर लौटने के लिए भी एम्बुलेंस बुक कर रहे थे। ऐसे में इमरजेंसी के लिए उपलब्ध एम्बुलेंस और पैरामेडिक्स गैर-आपातकालीन यात्राओं में व्यस्त हो जाते हैं।

गैर-आपातकालीन यात्राओं से मिलने वाला पैसा Eternal Foundation को दिया जाएगा। यह फाउंडेशन एम्बुलेंस सेवा का संचालन करता है और इस राशि का इस्तेमाल सेवा को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

Blinkit ने जनवरी 2025 में गुरुग्राम के कुछ चुनिंदा इलाकों में 10 मिनट की एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की थी। गोयल ने बताया कि कंपनी अगले 2 से 4 वर्षों में इस सेवा को देश के सभी प्रमुख शहरों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा के विस्तार में प्रशिक्षित और संवेदनशील पैरामेडिक्स की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group