न्यायालय और कानून

Cyber Fraud: सुप्रीम कोर्ट की फर्जी साइट से सावधान

Cyber Fraud

सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट की नकल कर बनाई गई एक फर्जी वेबसाइट (Cyber Fraud) के जरिए साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर लोगों को scigovinjudicial.com नाम के फर्जी डोमेन से सावधान रहने की सलाह दी है।

रजिस्ट्री के मुताबिक, Cyber Fraud इस वेबसाइट के जरिए लोगों की निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और गोपनीय लॉगिन क्रेडेंशियल्स चुराने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट ने साफ किया है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट केवल sci.gov.in है। इसलिए किसी भी लिंक पर अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से पहले उसका URL जरूर जांचें।

पहले भी जारी हो चुकी हैं ऐसी चेतावनियां

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बताया कि वेबसाइट की नकल कर लोगों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 16 जुलाई 2025, 28 अप्रैल 2026 और 13 अगस्त 2026 को भी इसी तरह की फर्जी वेबसाइटों (Cyber Fraud) को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए थे।

रजिस्ट्री ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी भी वेबसाइट पर पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी दर्ज करने से बचने की सलाह दी है। वेबसाइट की असलियत जांचने के लिए उसके URL को ध्यान से देखें और केवल आधिकारिक डोमेन पर ही भरोसा करें।

फर्जी वेबसाइट के जाल में फंस जाएं तो तुरंत उठाएं ये कदम

अगर किसी को शक है कि उसने इस फिशिंग वेबसाइट (Cyber Fraud) पर अपनी जानकारी साझा की है, तो तुरंत अपने सभी ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदल दें। बैंकिंग जानकारी या खाते तक अनधिकृत पहुंच का संदेह होने पर संबंधित बैंक को तुरंत सूचना दें और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत दर्ज कराएं।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने सभी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक संदेश या वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचने की अपील की है। थोड़ी सी सावधानी आपकी निजी और वित्तीय जानकारी को Cyber Fraud के हाथों में जाने से बचा सकती है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group