Election Commission ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। Election Commission ने दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है।

यह फैसला संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की मांग पर लिया गया है। इस बदलाव से मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
दिल्ली में 25 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
Election Commission की समयसीमा के अनुसार, दिल्ली में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। इनके निपटारे के लिए अब 15 दिसंबर तक का समय मिलेगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को जारी होगी।

महाराष्ट्र में दावा-आपत्ति की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ाई गई है। यहां दावों के निपटारे की प्रक्रिया 25 नवंबर तक चलेगी और अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित होगी।
बाकी राज्यों में भी बढ़ी SIR की तारीख
आंध्र प्रदेश और हरियाणा में नोटिस जारी करने और दावों के निपटारे की प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी। वहीं, नगालैंड में इसकी समयसीमा 25 नवंबर और तेलंगाना में 26 नवंबर तक कर दी गई है। इन चारों राज्यों में अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी।

Election Commission ने राज्यों की जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव किया है। इससे SIR प्रक्रिया में शामिल मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने और गलतियों में सुधार कराने का अधिक समय मिलेगा।


