Para Asian Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने कुल 114 मेडल जीते, जिनमें 30 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। शुक्रवार को Para Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज समेत 26 पदक अपने नाम किए।

इसके साथ ही भारत ने 2023 के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया, जब देश ने 108 मेडल जीते थे। भारत फिलहाल मेडल टैली में चौथे स्थान पर है, हालांकि कुछ मुकाबले बाकी होने के कारण अंतिम रैंकिंग में बदलाव संभव है।
हनी और मोना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बैडमिंटन में भी गोल्ड
भारतीय खिलाड़ियों ने Para Asian Games में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग और आर्चरी में शानदार प्रदर्शन किया। पैरा एथलीट हनी ने भाला फेंक की F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं, शूटर मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

बैडमिंटन में नीतेश कुमार ने पुरुष SL3 फाइनल में प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर गोल्ड जीता, जबकि नवीन शिवकुमार ने SL4 वर्ग में खिताब अपने नाम किया। थुलासिमथि मुरुगेसन और मानसी जोशी की जोड़ी ने महिला डबल्स में चीन को हराकर गोल्ड जीता।
प्रणव सूरमा और भारतीय तीरंदाजों ने भी चमकाया देश का नाम
प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में 32.87 मीटर का थ्रो कर अपना दूसरा गोल्ड जीता, जबकि धरमबीर नैण ने ब्रॉन्ज हासिल किया। रिकर्व आर्चरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने चीन को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता।

एथलेटिक्स में संदीप ने 400 मीटर T64 स्पर्धा में 52.28 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीतकर भारत का 100वां पदक दिलाया, जबकि अजय कुमार ने ब्रॉन्ज जीता। भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने पैरा खेलों में देश की बढ़ती ताकत को दिखाया और 2026 के Para Asian Games मेंको भारत के लिए यादगार बना दिया।


