खेल

Asian Para Games: एशियाई पैरा गेम्स में भारत का जलवा, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर

Asian Para Games

Asian Para Games में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारत ने पैरा एथलेटिक्स में पांच स्वर्ण सहित कुल 22 पदक जीते और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। Asian Para Games में भारत के खाते में अब तक 62 पदक आ चुके हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं।

खास बात यह है कि भारत के 14 स्वर्ण पदकों में से 13 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीते हैं। सिमरन, प्रवीण कुमार और सचिन खिलारी ने खेलों के नए रिकॉर्ड बनाकर देश का मान बढ़ाया।

सिमरन, प्रवीण और सचिन ने रचा इतिहास

महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन ने 12.02 सेकेंड के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह इन खेलों में उनका दूसरा स्वर्ण है। वहीं, प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण अपने नाम किया। शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में सचिन खिलारी ने भी रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ गोल्ड जीता।

इस स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक अपने नाम कर क्लीन स्वीप किया। दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 दौड़ में 10.69 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि आयुष वर्मा ने शॉटपुट एफ53 में 8.16 मीटर के थ्रो से पहला स्थान हासिल किया।

तीरंदाजी, तैराकी और बैडमिंटन में भी भारत को पदक

Asian Para Games के अलावा भारत ने पैरा तीरंदाजी, तैराकी, बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग में भी पदक जीते। शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी ने महिला युगल तीरंदाजी में रजत पदक हासिल किया। तैराक रवि कार्तिक बुदिगिना ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 में रजत, जबकि हिमांशु नंदल ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 में कांस्य जीता।

Asian Para Games में पैरा बैडमिंटन में कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने पुरुष युगल एसएच6 में रजत पदक अपने नाम किया। पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजामणि ने भी रजत जीता। प्रतियोगिता में अभी दो दिन की स्पर्धाएं बाकी हैं, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group