अर्थव्यवस्था

Delhi Flyover: बारामूला-3 का डिजाइन बदलेगा, जाम से मिलेगी राहत?

Flyover

दिल्ली के बारापुला फेज-3 Flyover को जाम से राहत देने के लिए उसके जुड़ने वाले हिस्से को नए सिरे से डिजाइन किया जा सकता है। Flyover पिछले सप्ताह ही यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन इसके बाद सुंदरियाल पार्क के पास जाम की समस्या बढ़ गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन सर्वे के जरिए जंक्शन की स्थिति का अध्ययन किया।

जिसमें सामने आया कि तीन लेन वाले फ्लाईओवर का यातायात एक सीमित चौड़ाई वाले दो लेन के मार्ग में मिल रहा है। इसी जगह सुंदरियाल की ओर से सराय काले खां और रिंग रोड की तरफ आने वाला ट्रैफिक तथा आश्रम और DND की ओर से आने वाली गाड़ियां भी एक साथ जुड़ रही हैं। नतीजा यह है कि कई दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक एक ही जगह फंस रहा है।

तीखे मोड़ को बताया जाम की बड़ी वजह

ट्रैफिक पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को भेजे पत्र में Flyover के मौजूदा कनेक्शन प्वाइंट में तत्काल बदलाव करने का सुझाव दिया है। पुलिस के मुताबिक, नए Flyover का मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ाव सीधे और तीखे मोड़ के साथ हो रहा है, जबकि यहां वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए सहज घुमाव होना चाहिए।

सीमित सड़क चौड़ाई और कई दिशाओं से आने वाले यातायात के एक जगह मिलने से जंक्शन पर संकरा बिंदु बन रहा है। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि केवल पुलिसकर्मियों की तैनाती या यातायात नियंत्रण से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।

सफदरजंग से सराय काले खां तक बढ़ा सफर

जाम का असर इतना बढ़ा कि बीते गुरुवार शाम सफदरजंग अस्पताल से सराय काले खां के बीच करीब 8 किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नए खुले कॉरिडोर पर यातायात की संख्या उम्मीद से काफी अधिक है।

ऐसे में अब PWD को Flyover के कनेक्शन प्वाइंट का डिजाइन इस तरह बदलने पर काम करना होगा, जिससे अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को पर्याप्त जगह मिले और ट्रैफिक का अचानक विलय न हो। अगर नया डिजाइन लागू होता है तो बारापुला फेज-3 पर पैदा हुई जाम की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

Anjali Satya Sharma

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group