राज्य-शहर समाज

KVIC: खादी पर बड़ी छूट, 16 नवंबर तक डिस्काउंट

KVIC

गांधी जयंती के मौके पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने देशभर में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर विशेष छूट अभियान शुरू किया है। यह ऑफर 2 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान ग्राहकों को खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन समेत देशभर के संबंधित बिक्री केंद्रों पर यह विशेष अभियान उपलब्ध रहेगा। KVIC के चेयरमैन मनोज गोयल ने गांधी जयंती पर इस अभियान की शुरुआत की और खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों की खरीदारी भी की। इस दौरान उन्होंने UPI के जरिए डिजिटल भुगतान कर स्वदेशी उत्पादों के साथ डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा दिया।

खादी सिर्फ कपड़ा नहीं, करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार

अभियान की शुरुआत के मौके पर मनोज गोयल ने कहा कि खादी को आम लोगों और Gen-Z तक पहुंचाने के लिए KVIC लगातार काम कर रहा है। उन्होंने खादी को आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल और विकसित भारत-2047 जैसे लक्ष्यों से जोड़ते हुए कहा कि यह सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, कारीगरों-बुनकरों की आजीविका और टिकाऊ विकास का प्रतीक है।

KVIC के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र का कारोबार 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा और इस क्षेत्र से 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। आयोग ने आने वाले समय में कारोबार को 2.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है। ऐसे में त्योहारों के सीजन में शुरू हुई यह विशेष छूट ग्राहकों के लिए स्वदेशी उत्पाद खरीदने का अवसर है, वहीं खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े कारीगरों के लिए बाजार को मजबूत करने की कोशिश भी है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group