International

Modi-Trump Call: 30 सितंबर को फोन पर बात, व्यापार से टेक्नोलॉजी तक चर्चा

Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच 30 सितंबर को फोन पर अहम बातचीत हुई। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की। दोनों ने Comprehensive Global Strategic Partnership को आगे बढ़ाने और लगातार संपर्क में रहने पर सहमति जताई। बातचीत में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

2026 में चौथी बार हुई बातचीत, ट्रेड भी अहम मुद्दा

यह 2026 में मोदी और Trump के बीच चौथी फोन बातचीत बताई जा रही है। यह कॉल ऐसे समय हुई है जब दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका में वार्ता कर रहे हैं। अमेरिकी टैरिफ और रूस से भारत की ऊर्जा खरीद से जुड़े मुद्दे भी दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में महत्वपूर्ण बने हुए हैं।

2027 में भारत आ सकते हैं Trump

मोदी और Trump की पिछली आमने-सामने मुलाकात जून में फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, यह यात्रा अभी प्रस्तावित है और इसकी अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group