टॉप न्यूज़

Bhajan clubbing 2026: राम नाम पर झूमा Gen-Z, PM ने बजाई खंजरी

Bhajan clubbing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित Bhajan clubbing कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी दर्शकों के बीच बैठकर भजनों का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने कलाकारों के साथ तालियां बजाईं और खंजरी जैसा वाद्ययंत्र भी बजाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में Gen-Z भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। भक्ति संगीत के बीच उनका अलग अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक साझा करते हुए इसे शानदार बताया।

आखिर क्या है ‘Bhajan clubbing’?

‘Bhajan clubbing’ पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक कॉन्सर्ट जैसे माहौल में पेश करने का नया तरीका है। इसमें भजन और कीर्तन तो पारंपरिक ही होते हैं, लेकिन उनकी प्रस्तुति लाइव म्यूजिक, आधुनिक साउंड, स्टेज लाइटिंग और नए म्यूजिक अरेंजमेंट के साथ की जाती है। यहां लोग सिर्फ भजन सुनते ही नहीं, बल्कि साथ गाते, तालियां बजाते और संगीत की धुन पर झूमते भी हैं। यही वजह है कि यह फॉर्मेट खासतौर पर युवाओं और Gen-Z के बीच चर्चा में है। सामान्य क्लबिंग से अलग इसका पूरा फोकस भक्ति संगीत और सामूहिक गायन पर रहता है।

‘मन की बात’ में भी कर चुके हैं जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जनवरी 2026 में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी इसका जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने इसे भक्ति, संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिकता के मेल के रूप में बताया था और Gen-Z के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की चर्चा की थी।

दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजन

यह कार्यक्रम भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। दीनदयाल उपाध्याय का नाम ‘अंत्योदय’ के विचार से भी जुड़ा है, जिसमें समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group