राज्य-शहर

मेट्रो चली सोनीपत

हरियाणा के सोनीपत को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना को गति मिल रही है। मेट्रो विस्तार के चौथे चरण में रिठाला-नरेला मेट्रो लाइन को सोनीपत तक बढ़ाया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट के तहत 2.72 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा, जिसमें सोनीपत क्षेत्र में कुंडली और नाथूपुर में दो नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस सुविधा से सोनीपत के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में राहत मिलेगी। इसको लेकर प्रधान सलाहकार ने अधिकारियों संग बैठक कर जमीन अधिग्रहण की रिपोर्ट तलब की है।

मेट्रो विस्तार में आ रही बाधाओं का निराकरण

इस प्रोजेक्ट के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में डीएस ढेसी ने डीएमआरसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के अनुसार किसी निजी या सरकारी जमीन का अधिग्रहण जरूरी हो तो उसकी रिपोर्ट एचएमआरटीसी को दी जाए।

कार्य गति होगी तेज

मेट्रो परियोजना में किसी भी प्रकार की रुकावट को समय रहते दूर करने पर जोर दिया गया। बैठक में तय किया गया कि यदि सड़क, बिजली के खंभों या पेड़ों को हटाने की जरूरत हो, तो उसकी रिपोर्ट भी एचएमआरटीसी को सौंपी जाए, ताकि समय पर समाधान निकाला जा सके। सभी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं ताकि 2028 तक सोनीपत में मेट्रो सेवा शुरू हो सके।

Tag:

info

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वोटरवाणी “अविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित पाक्षिक (हिन्दी /अंग्रेज़ी )समाचार पत्र है, इसका RNI रजिस्ट्रेशन 2008 में हुआ और डिजिटल अंक उपलब्ध है।

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group