अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर नई पहल का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में एक नई “AI फोर्स” बनाई जाएगी और इसकी कमान संभालने के लिए जल्द ‘AI Czar’ नियुक्त किया जाएगा। यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव और इसकी सुरक्षा को लेकर अमेरिका में बहस जारी है।

विकास पर रोक नहीं, गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई
ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन AI इंडस्ट्री की ग्रोथ को रोकने या उस पर अनावश्यक अंकुश लगाने के पक्ष में नहीं है। उनके मुताबिक, AI के गलत इस्तेमाल से निपटने के लिए मौजूदा आपराधिक और सिविल न्याय व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्रंप ने नई पहल की तुलना अपने पहले कार्यकाल में बनाई गई स्पेस फोर्स से की है।
अभी साफ नहीं है AI फोर्स का ढांचा
ट्रंप ने AI फोर्स की घोषणा तो कर दी है, लेकिन इसकी संरचना, बजट, अधिकार, जिम्मेदारियां और काम शुरू करने की तारीख को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। नए AI Czar के नाम का भी ऐलान नहीं हुआ है। ट्रंप ने संकेत दिया कि इस भूमिका के लिए बेहद उच्च क्षमता वाले लोगों को चुना जाएगा।

