Russia-Ukraine के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में एक अहम प्रगति हुई है। अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई दो दिवसीय त्रिपक्षीय शांति वार्ता समाप्त हो गई है। इस बैठक में दोनों Russia-Ukraine देश बड़े स्तर पर युद्धबंदियों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए हैं।

रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कैदियों की अदला-बदली से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी है और आगे भी वार्ता जारी रहेगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर किसी अंतिम समझौते की घोषणा नहीं हुई है।
अमेरिका की मध्यस्थता में सुरक्षा गारंटी और मानवीय मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका की ओर से जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकोफ ने बातचीत में हिस्सा लिया। कुशनर ने कैदियों की अदला-बदली को वार्ता की सकारात्मक उपलब्धि बताया। Russia-Ukraine ने संकेत दिया कि रूस के साथ आगे बातचीत के लिए दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि मॉस्को जा सकते हैं और इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं, जेलेंस्की ने बैठक को रचनात्मक बताते हुए कहा कि इसमें यूक्रेनी नागरिकों और रूस ले जाए गए बच्चों की वापसी के साथ सुरक्षा गारंटी पर भी चर्चा हुई। युद्ध समाप्त होने के बाद यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी, यह भी बातचीत का प्रमुख मुद्दा रहा।
क्या युद्ध खत्म होने की दिशा में बढ़ेंगे रूस और यूक्रेन?
रूस ने यूरोप में संतुलित सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत बताई है, जबकि यूक्रेन अपनी सुरक्षा के लिए ठोस गारंटी चाहता है। अमेरिका ने भी नाटो और यूरोपीय देशों को आगे की बातचीत में शामिल करने के संकेत दिए हैं।

हालांकि, दोनों पक्षों की प्रमुख मांगों पर अभी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में युद्धबंदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति को एक सकारात्मक कदम जरूर माना जा सकता है, लेकिन Russia-Ukraine युद्ध का अंत कब होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

