अंतरराष्ट्रीय

Pannun Case: पन्नू अपील पर US कोर्ट का समन, NSA और पूर्व RAW चीफ भी नामजद!

Pannun

गुरपतवंत सिंह Pannun की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में भारत सरकार को अमेरिकी अदालत का समन भेजा गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 9 अक्टूबर 2026 को वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को राजनयिक नोट के जरिए यह समन पहुंचाया। 28 अक्टूबर को न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत में दाखिल दस्तावेज में इसकी पुष्टि की गई।

Pannun की ओर से दायर दीवानी मुकदमे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल समेत कई भारतीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि समन भेजना मुकदमे में किसी पक्ष का समर्थन करना नहीं है।

निखिल गुप्ता की कथित साजिश से जुड़ा है मामला

यह मुकदमा अमेरिका में Pannun की हत्या की कथित साजिश की जांच के बाद दायर किया गया था। इस मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को जून 2023 में प्राग से गिरफ्तार कर अमेरिका भेजा गया था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गुप्ता ने फरवरी 2026 में हत्या के लिए सुपारी देने, इसकी साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश से जुड़े तीन आरोप स्वीकार किए।

अमेरिकी न्याय विभाग ने अक्टूबर 2024 में पूर्व भारतीय अधिकारी विकास यादव पर भी इस कथित साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, यादव ने पन्नू की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए गुप्ता से संपर्क किया था।

भारत ने आरोपों से किया है इनकार

भारत सरकार लगातार अपने अधिकारियों की कथित साजिश में भूमिका से इनकार करती रही है। अमेरिकी जांच के बाद भारत ने मामले की जांच के लिए एक समिति भी बनाई थी। Pannun का संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) भारत में प्रतिबंधित है और गृह मंत्रालय ने 2019 में इसे गैरकानूनी संगठन घोषित किया था।

इस मामले के साथ कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े आरोपों ने भी भारत के सामने कूटनीतिक चुनौतियां खड़ी की थीं। अमेरिकी अदालत में दायर मुकदमे की आगे की कार्रवाई पर अब दोनों देशों की नजर रहेगी।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group