टॉप न्यूज़

IAF Spy Case: न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी एजेंट को देता था सैन्य राज, चार्जशीट में खुलासा

IAF

भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल पर पाकिस्तानी महिला जासूस को संवेदनशील सैन्य जानकारी देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि IAF अधिकारी ने हनीट्रैप में फंसकर लड़ाकू विमानों की तैनाती, सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा की थी।

आरोप है कि वह न्यूड तस्वीरों के बदले वॉर प्लान से जुड़े दस्तावेजों के पन्ने भेजने की पेशकश भी करता था। आरोपी अगस्त 2026 में गिरफ्तार किया गया था और अब पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिसंबर को पेश करने का आदेश दिया है।

3008 वॉट्सऐप मैसेज से खुली जासूसी की कहानी

चार्जशीट के मुताबिक, अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था। पुलिस को दोनों के बीच हुई बातचीत में 3008 मैसेज, 65 फोटो, 42 कॉल और 4 वीडियो कॉल समेत कई डिजिटल सबूत मिले हैं।

आरोप है कि उसने लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की तकनीक, क्षमता, परीक्षण व काम करने के तरीके की जानकारी साझा की। इतना ही नहीं, युद्ध के दौरान सेना (IAF) की संभावित तैनाती से जुड़े दस्तावेज भी भेजे गए। पाकिस्तानी एजेंट गुजरात की सिम से वॉट्सऐप चला रही थी।

पांच कर्मचारियों के फोन में भी डलवाया जासूसी सॉफ्टवेयर

मामले का खुलासा तब हुआ, जब रेस कोर्स स्थित अपने कार्यालय में प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच में विंग कमांडर के पास प्रतिबंधित आईफोन मिला। फोन की जांच में संदिग्ध चैट और गोपनीय जानकारी साझा करने के सबूत सामने आए, जिसके बाद वायुसेना (IAF) ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस का आरोप है कि पाकिस्तानी एजेंट के कहने पर अधिकारी ने अपने अधीन काम करने वाले पांच कर्मचारियों के मोबाइल और अन्य उपकरणों में भी जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवाया था, ताकि निजी और सैन्य जानकारी तक पहुंच बनाई जा सके। इस मामले ने सैन्य ठिकानों की डिजिटल सुरक्षा और हनीट्रैप के जरिए जासूसी के खतरे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Voter Vani Bureau

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम अपडेट प्राप्त करें|

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Copyright © 2025 VoterVani. Powered By Aavishkar Media Group